शेखपुरा न्यूज़

घर से सब्जी लाने सब्जी मंडी गया किशोर हुआ बाजार से गुम ,परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाना पहुंचकर पुलिस से लगाई गुहार

शेखपुरा। शहर के बाबू राम तालाब मुहल्ले से सब्जी खरीदने सब्जी मंडी कटरा चौक बाजार गया एक 14 वर्षीय किशोर अचानक बाजार से गुम हो गया। बाजार से सब्जी खरीदकर वह कई घंटो बाद तक घर वापस नही लौटा। तब परिवार वालों को चिंता सताने लगी। बीती देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों के बीच किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। गायब किशोर की खोजबीन परिवार वाले बीती शाम से ही फोन करके सगे – संबंधियों के यहां करने लगे।

घर से सब्जी लाने सब्जी मंडी गया किशोर हुआ बाजार से गुम ,परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाना पहुंचकर पुलिस से लगाई गुहार
सब्जी मंडी गया किशोर हुआ बाजार से गुम

गायब किशोर 9 वीं क्लास है छात्र

बालक के दोस्तों के घर भी जाकर उसका खोजबीन किया। लेकिन उसका कोई अता पता नही चला। बाजार से गायब हुआ बालक नगर क्षेत्र के बाबू राम तालाब मौहल्ला निवासी छोटन राम का पुत्र कर्ण कुमार बताया गया है। जो कि शहर के इस्लामिया प्लस टू हाई स्कूल में 9 वीं कक्षा का छात्र है। बालक के अचानक लापता हो जाने से घर में परिवार वालों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है। आज दूसरे दिन भी लापता बालक घर वापस नही लौटा है। लापता बालक के परिवार वाले काफी मायूस और परेशान दिख रहे है।

सोमवार को लापता बालक की मां और पिता के साथ अन्य परिवार वाले नगर थाना पहुंच कर नगर थाना पुलिस से उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। बालक के बाजार से गायब हो जाने से संबंधित एक लिखित शिकायत स्थानीय थाना पुलिस से की गई है। इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक विनोद राम ने बताया कि इस संबंध में एक सनहा अंकित कर गायब बालक की खोजबीन पुलिस अपने स्तर से शुरू कर दी है।उन्होंने कहा कि बालक को बरामद किए जाने हेतु निकटवर्ती थानों की पुलिस से भी संपर्क स्थापित किया जा रहा है।

Mouni Roy Pics : Mouni Roy के ये लुक्स सर्दी में बढ़ा देंगे गर्मी, देखें ग्लैमरस तस्वीरें Sonia Gandhi Birthday : क्यों सोनिया के घरवाले राजीव गांधी के साथ शादी से हिचक रहे थे, नहीं चाहते थे कि ये रिश्ता आगे बढ़े Saanp Ki Kenchuli : सांप की केंचुल रंगीन नहीं बल्कि पारदर्शी क्यों, घर में इसे रखना अच्छा क्यों माना जाता है Ragini Khanna Birthday : जानिए कहां गुम है गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना, कभी छोटे पर्दे पर करती थीं राज Leopards Love Snake Meat : सांप खाना क्यों पसंद करते हैं चीता? क्या नहीं होता बॉडी पर जहर का असर? जानें शॉकिंग Facts