ताज़ा खबरें

Vande Bharat Train News: नए साल में शुरू होगी सुपरफास्ट वंदे भारत, 4:30 घंटे में आगरा- प्रयागराज का सफर

जनवरी में प्रयागराज में होने जा रहे माघ मेला में जाना और भी आसान हो गया है। संगम में स्नान करने के बाद देर रात तक आप आगरा भी लौट सकते हैं।नए साल में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन आगरा से प्रयागराज के लिए भगवा रंग की वंदे भारत का संचालन शुरू होगा। 11 कोर्स की वंदे भारत 4:30 घंटे में आगरा से प्रयागराज पहुंचेगी। इतना ही समय में वापसी भी होगी। ट्रेन टूंडला, इटावा, कानपुर स्टेशनों में रुकेगी। आगरा रेल मंडल के लोको पायलट और गार्ड इसका संचालन करेंगे।

आगरा रेल मंडल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 1 अप्रैल 2023 से शुरू हुआ था। आगरा से प्रयागराज के मध्य वंदे भारत के संचालन के मांग की जा रही है। 447 किलोमीटर की दूरी को तय करने में 6:30 से 7 घंटे का समय लगता है।

रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि जनवरी 2024 में प्रयागराज में माघ मेला होगा जबकि साल 2025 में कुंभ होगा। ऐसे में आगरा और इसके आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में यात्री पहुंचेंगे। इसी कारण बंदे भारत के संचालक पर लगातार जोर दिया जा रहा है। पहले ट्रेन आठ कोच की थी जो अब बढ़ाकर 11 कोच की होगी। इसमें चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास होंगे।

ट्रेन का किराया अभी घोषित नहीं किया गया है। लेकिन अन्य वंदे भारत की तरह इस ट्रेन का किराया सुपरफास्ट ट्रेन से 10 से 15% ज्यादा होगा। उन्होंने कहा कि आगरा कैंट से ट्रेन का संचालन सुबह 6:00 बजे होगा। सुबह 10:30 बजे यह ट्रेन प्रयागराज पहुंचेगी। शाम 5:00 बजे प्रयागराज से रवाना होगी और रात 9:30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती