मुर्गा मारकर खा लेने की शिकायत करने पर बदमाशों ने महिला को मारपीट कर किया अधमरा, गंभीरावस्था में हायर सेंटर पावापुरी रेफर, महिला की हालत नाजुक
शेखपुरा। नगर थाना क्षेत्र के चढियारी गांव में एक पक्ष के लोगो द्वारा चुपके से पड़ोस की एक महिला के मुर्गा को पकड़कर उसे मारकर उसका मीट खा लेने की शिकायत करने पर बदमाशों ने महिला को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल महिला को आनन – फानन में गांव वालों द्वारा इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया।
जहां महिला की हालत गंभीर रहने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार बाद महिला को हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया।घायल महिला की पहचान गांव के राजो चौधरी की 50 वर्षीय पत्नी कारी देवी के रूप में की गई है।घायल महिला की हालत नाजुक बताई गई है। घायल महिला के परिवार वालों ने बताया कि पड़ोस के
जितेंद्र चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, सुनील , नीतीश, गोरेलाल चौधरी और उसके बेटे ने लाठी डंडों से वार कर महिला को बुरी तरह घायल कर दिया।घटना के बाद गांव में दोनो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त हो गया है।
आरोपियों ने महिला का मुर्गा एक दिन पहले यानी रविवार को पकड़कर उसका मांस खाया था। इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।