8 वीं क्लास की छात्रा को घर बुलाकर युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास,आरोपी युवक को पुलिस ने की गिरफ्तार
शेखपुरा। जिले के शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के अस्थन्ना गांव में 14 वर्षीय 8 वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का असफल प्रयास किया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। घटना में शामिल युवक उसी गांव के मिथिलेश महतो का पुत्र आशीष कुमार बताया गया है।
छापामारी का नेतृत्व महिला थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर अनामिका कुमारी ने की। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि बीती शाम पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले युवक आशीष कुमार ने बालिका को कुछ सामान देने की बात बोलकर अपने घर बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। घटना के समय युवक के घर के परिवार वाले धान का चावल तैयार करने हेतु धान को उसनने में लगे थे। युवक घर में अकेले था। बालिका किसी तरह युवक के चंगुल से निकलकर भागकर घर आई और इसकी शिकायत अपने परिवार वालों से की।
उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय महिला थाना में छेड़खानी का एक प्राथमिकी दर्ज किया गया। जिसमे युवक को नामजद अभियुक्त बनाया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुप्त सूचना के आधार पर बरबीघा शहर में छापामारी कर बुधवार को आरोपी युवक को धर दबोचा। घटना के बाद युवक घर से भागकर बरबीघा बाजार आकर छुप गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।