ताज़ा खबरें

Bharat Ratna Award List : सरकार ने खोला भारत रत्न का पिटारा,पहली बार 1 साल में पांच लोग को सम्मानित, देखें पूरी सूची

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यह ऐलान करते हुए कहा कि पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को देश का सर्वोच्च नागरिक अवार्ड भारत रत्न दिया जा रहा है। इससे पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कर्पूरी ठाकुर और लालकृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न देने की ऐलान कर चुकी है। ऐऐ पहली बार है जब 1 साल में पांच लोगों को भारत रत्न देने की घोषणा हुई है। इससे पहले साल 1999 में इसे चार लोगों को दिया गया था।

पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने के फैसले से देश का सर्वोच्च नागरिक अवार्ड पाने वालों की संख्या 53 हो गई है। पिछली बार 2019 में भारत रत्न पुरस्कार प्रणब मुखर्जी और मरणोपरांत भूपेंद्र कुमार हजारिका और नानाजी देशमुख को दिया गया था। साल 2020 से 2023 के बीच यह पुरस्कार किसी को नहीं दिया गया।

भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह समाज के किसी भी क्षेत्र में साधारण सेवा या उच्त्तम स्तर के प्रदर्शन को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाता है। भारत सरकार ने साल 1954 में दो नागरिक पुरस्कार भारत रत्न और पद्म विभूषण स्थापित किए थे। पद्म विभूषण के तीन श्रेणियां थी, पहला वर्ग, दूसरा वर्ग और तीसरा वर्ग बाद में साल 1955 में 8 जनवरी को एक राष्ट्रपति अधिसूचना के माध्यम से इनका नाम बदलकर पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री कर दिया गया।

भारत रत्न के लिए पीएम द्वारा राष्ट्रपति को सिफारिश की जाती है। इस पुरस्कार के लिए किसी औपचारिक अनुशंसा की जरूरत नहीं है। भारत रत्न अवार्ड की संख्या किसी विशेष वर्ष में अधिकतम तीन तक सीमित है। हालांकि, साल1999 में इसे चार लोगों को दिया गया था। लेकिन इस बार अब तक पांच लोगों को इससे सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान साल 2019, 1997, 1992, 1991 1955 और 1954 सहित कई मौको पर 1 वर्ष में तीन व्यक्तियों को दिया गया था। साल 2015, 2014, 2001 1998, 1990,1963और 1961 सहित कई अवसरों पर यह दो व्यक्तियों को दिया गया, जबकि ऐसे साल भी रहे हैं जब यह पुरस्कार किसी को भी प्रदान नहीं किया गया था।

पहले साल में, यह प्रतिष्ठित पुरस्कार सी. राजगोपालाचारी, सर्वपल्ली राधा कृष्णन और चंद्रशेखर वेंकटरमन को दिया गया था। पूर्व में इस अवार्ड से सम्मानित होने वालों में जवाहरलाल नेहरू, राजेंद्र प्रसाद, जाकिर हुसैन, लाल बहादुर शास्त्री, अब्दुल कलाम आजाद, इंदिरा गांधी, के. कामराज, मदर टेरेसा, विनोबा भावे, एम. जी. रामचंद्रन, बी.आर. अंबेडकर, नेल्सन मंडेला, राजीव गांधी वल्लभभाई पटेल, मोरारजी देसाई, सत्यजीत रे, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, जयप्रकाश नारायण, अमर्त्य सेन, सचिन तेंदुलकर, अटल बिहारी वाजपेई और मदन मोहन मालवीय शामिल है।

इसके अलावा, भगवान दास, एम विश्व विरैया, गोविंद बल्लभ पंत, डी केशव कर्वे, विधान चंद्र राय, पुरुषोत्तम दास टंडन, पांडुरंग वामन केंन, वराह गिरी वेंकट गिरी, खान अब्दुल गफ्फार खान, जहांगीर रतन जी दादा भाई टाटा, गुलजारीलाल, नंदा, बिस्मिल्लाह खान, एम सुब्बुलक्ष्मी गोपीनाथ बोरदोलोई, पंडित रविशंकर, सी .एन.आर. राव, भीमसेन गुरु राज जोशी, लता मंगेशकर, चिदंबरम सुब्रमण्यम और अरुणा आसफ अली को भी भारत रत्न से नवाजा गया है।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती