शेखपुरा न्यूज़

District Court: जिला न्यायालय के एडीजे प्रथम विकास कुमार और एडीजे द्वितीय धर्मेंद्र झा को मिली पदोन्नति

शेखपुरा। जिला न्यायालय के एडीजे प्रथम विकास कुमार और एडीजे द्वितीय धर्मेंद्र झा को प्रोन्नति प्राप्त हुई है। पटना उच्च न्यायालय द्वारा इन दोनों न्यायिक पदाधिकारी को प्रोन्नति देते हुए परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है ।इस संबंध में आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एडीजे प्रथम विकास कुमार को निकटवर्ती जमुई जिले के परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है। जबकि धर्मेंद्र झा को बांका परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

District Court: जिला न्यायालय के एडीजे प्रथम विकास कुमार और एडीजे द्वितीय धर्मेंद्र झा को मिली पदोन्नति
एडीजे प्रथम और द्वितीय को मिली पदोन्नति

पटना उच्च न्यायालय द्वारा गया, भागलपुर, बक्सर, कैमूर आदि के न्यायालय में तैनात एडीजे को प्रोन्नति प्रदान किया गया है। जबकि राज्य के चार जिलों के जिला जज का भी स्थानांतरण और प्रतिस्थापन किया गया है। जिले के दोनों वरीय एडीजे को प्रोन्नति दिए जाने पर जिला विधिज्ञ संघ द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों न्यायिक पदाधिकारी को बधाई दी गई है। बता दें कि एडीजे प्रथम विकास कुमार लंबे समय तक शराब मामलों के विशेष न्यायाधीश के पद को भी सुशोभित किया। जबकि एडीजे द्वितीय धर्मेंद्र झा शराब मामलों के न्यायाधीश रहने के साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पद का भी निर्वाहन किया।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती