शेखपुरा न्यूज़। गुरुवार को डीएम सावन कुमार अन्य पदाधिकारियों और कृषि कर्मियों के साथ धान का क्रॉप कटिंग करने सुदूरवर्ती घाट कुसुम्भा प्रखंड के भदौंस गांव पहुंचे। डीएम बघार के पगडंडियों पर पैदल चलकर धान के खेत में पहुंचे। जहां जिला सांख्यिकी विभाग के तत्वाधान में गांव के प्रगतिशील किसान ब्रजेश शर्मा पिता स्व रामनरेश सिंह के खेत में लगी मुग्धा प्रभेद के धान की फसल की कटनी की। इस मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सतीश कुमार ,बीडीओ एजाज आलम , बी ए ओ रामप्रवेश कुमार , कृषि समन्वयक प्रेम प्रकाश ,किसान सलाहकार मोतीलाल , मुखिया पंजाबी ठाकुर ,सरपंच भोला साह , पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान गण मौजूद थे। धान कटनी कार्य वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा पाठ के साथ प्रारंभ किया गया।

खेत में लगी धान की पकी फसल 10 गुणा 5 मीटर की परिधि में किया गया। फसल की कटनी के बाद उसका एन मौके पर दौनी भी किया गया। दौनी के उपरांत धान के अनाज का वजन तौलने पर 45 .140 किलो हुआ। इस बाबत जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने कहा कि राज्य मुख्यालय के निर्देशों के आलोक में जिले में धान फसल की क्रॉप कटिंग की गई है। उन्होंने कहा कि अगले दस दिनों बाद धान के अनाज को सूखने के बाद पुनः तौल कर रिपोर्ट सरकार को भेजा जाएगा।
Source:शेखपुरा की हलचल