शेखपुरा न्यूज़

Girihinda Chowk: दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं की पहल पर महीनों से मुख्य चौराहे पर टूटे नाला का निर्माण कार्य शुरू

शेखपुरा। शहर के अति व्यवस्तम और भीड़ भाड़ वाले इलाके वाले गिरिहिंडा चौक पर महीनों से टूटे नाले का निर्माण कार्य थक हार कर दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने खुद की राशि से निर्माण कार्य रविवार को शुरू कर दिया। दुर्गा पूजा समिति गिरिहिंडा के कार्यकर्ताओं की इस सराहनीय पहल से जहां लोग प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्य की तारीफ कर रहे हैं। वही नगर परिषद प्रशासन की कार्य शिथिलता पर रोष जता रहे है।

Girihinda Chowk: दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं की पहल पर महीनों से मुख्य चौराहे पर टूटे नाला का निर्माण कार्य शुरू
फोटो -2 निर्माण कार्य में जुटे मजदूर गण

इस बाबत दुर्गा पूजा समिति के सचिव मुकेश यादव ने बताया कि जिला मुख्यालय से लखीसराय ,जमुई सहित अन्य जिलों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क मार्गों का यह चौराहा काफी व्यस्ततम है। जबकि इसी चौराहे से गिरिहिंडा पहाड़ की सबसे सैकड़ों फीट ऊंची चोटी पर अवस्थित ऐतिहासिक बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर तक पहुंचने वाली सीढियां शुरू होती है। जिसके चलते हजारों श्रद्धालु इस रास्ते होकर गुजरते है। जर्जर नाला और उसका ढक्कन टूटा रहने के कारण प्रायः हर दिन टूटे नाले के निकट दुर्घटना हो रही थी। अब तक दर्जनों राहगीरों के अलावा मंदिर में पूजा अर्चना करने हेतु आने जाने वाले लोग घायल हो चुके हैं।

जबकि नाला टूटा रहने के कारण मुख्य चौराहे पर सड़क जाम की स्थिति बनी रहती थी। इस टूटे नाले का जीर्णोद्धार करवाने हेतु नगर परिषद के वार्ड पार्षद सहित परिषद के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई। लेकिन नगर परिषद प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं किया गया। ऐसी स्थिति में पूजा समिति के सदस्यों ने इस टूटे हुए नाले का निर्माण खुद की राशि से करवाने का निर्णय लिया। इस निर्माण कार्य में समिति के अध्यक्ष संतोष यादव ,उपाध्यक्ष राजीव सिन्हा और कोषाध्यक्ष संजय चौधरी की भूमिका सरहनीय रही।इस कार्य की प्रशंसा शहर में सर्वत्र की जा रही है।

कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती