ताज़ा खबरें

Gopal Bhargava : मंत्री पद जाते ही कथावाचक बने 9 बार के BJP विधायक, गाया- झूठी दुनिया, झूठे बंधन, झूठी यह सब माया है

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और नौ बार के विधायक गोपाल भार्गव एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए है। सुबे की मोहन सरकार में मंत्री पद न मिलने के बाद सबसे सीनियर विधायक का नया रूप सामने आया है। वायरल हो रहे एक वीडियो में गोपाल भार्गव कथा वाचक के तौर पर दिखाई दे रहे हैं और भजन गा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सागर जिले में श्रीमद् भागवत कथा कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, सागर जिले के पटेरिया गांव में भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इसमें पूर्व मंत्री पंडित गोपाल भार्गव व्यास गद्दी पर विराजमान है। पूर्व मंत्री भगवा वस्त्र धारण कर कथा कह रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भजन गाते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक गोपाल भार्गव ‘झूठी दुनिया, झूठे बंधन, झूठी यह सब माया है’ भजन गाते दिखाई दे रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद सुबे में उनके सियासी कद में काट छांट से जोड़कर भी लोग इसे समझ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने गीत से पहले इस बात का जिक्र किया कि राम मंदिर में भगवान के प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। और वह बचपन में एक गीत गाते थे, वही सुना रहे हैं।

वर्तमान में सुबे के सबसे सीनियर विधायक गोपाल भार्गव मध्य प्रदेश सरकार में 18 साल तक कैबिनेट मंत्री रहे। साल 2018 में कांग्रेस की जब सरकार बनी तब उन्हें नेता प्रतिपक्ष भी बनाया गया था। दोबारा जब भारतीय जनता पार्टी के सत्ता वापसी हुई तो उन्हें फिर से मंत्री बनाया गया। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करते समय वह मुख्यमंत्री पद की दावेदारी भी करते नजर आ रहे थे लेकिन नई सरकार में उन्हें मंत्री पद भी नहीं मिला। भारतीय जनता पार्टी आला- कमान के इस फैसले के बाद गोपाल भार्गव ने बयान दिया था, जो खूब वायरल हुआ था। उन्होंने पार्टी के चयनकर्ताओं पर भी सवाल उठाए थे। मंत्री पद जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी नेता का नया रोल चर्चा का विषय बना हुआ है।

कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती