ताज़ा खबरें

Nitish Kumar : अब BJP के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे नीतीश कुमार, भगवा पार्टी से बिहार को मिलेंगे दो डिप्टी सीएम

बिहार मैं एक बार फिर से नीतीश कुमार पलटी मारने वाले हैं। फिलहाल यह अटकलें हैं लेकिन बीते दो दिनों में काफी कुछ ऐसा घटा है जिससे इस कयास को मजबूत कहा जा रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी नेता सुशील मोदी ने बयान दिया है की राजनीति में दरवाजे कभी बंद नहीं होते और जरूरत पड़ने पर खुल जाते हैं।

Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि 28 जनवरी को नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर एक बार फिर शपथ ले सकते हैं। ऐसे में अब चर्चा चिराग पासवान, पशुपति पारस, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा जैसे नेताओं और उनकी पार्टियों के एनडीए में भविष्य को लेकर भी होने लगी है। अब इन नेताओं और उनकी पार्टियों का क्या होगा। अगर ऐसा होता है तो बिहार पॉलिटिक्स का नंबर गेम क्या होगा।

बिहार में सियासी हालात बदल गए हैं। महागठबंधन सरकार की अगुवाई कर रहे नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जेडीयू और लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल के बीच तल्खी इस कदर बढ़ गई है कि सरकार पर बन आई है। नीतीश कुमार ने सीएम हाउस पर जेडीयू नेताओं के साथ मीटिंग की है वही लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने राबड़ी देवी की आवास पर आरजेडी नेताओं के साथ। दिल्ली में अमित शाह ने बिहार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी और अन्य नेताओं के साथ मीटिंग की तो वहीं इससे पहले बिहार भारतीय जनता पार्टी प्रभारी के आवास पर भी बैठक हुई।

नीतीश कुमार और चिराग पासवान के बीच तल्खी की जग जाहिर है। चिराग पासवान ने तब भी नीतीश कुमार के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रखा था। जब वह एनडिए में थे। बिहार चुनाव में चिराग ने जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार तक उतार दिए थे। चिराग पासवान की पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सके लेकिन करीब दो दर्जन सीटों पर नीतीश कुमार की पार्टी की हार की वजह जरुर बन गई।

नीतीश कुमार और चिराग पासवान माने जाते हैं एक दूसरे के धुर विरोधी बिहार चुनाव के बाद नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के तीखे तेवरों को देख भारतीय जनता पार्टी ने चिराग पासवान को एक तरह से उनके हाल पर छोड़ दिया था। लोजपा टूट गई और पशुपति पारस को लोजपा कांटे से केंद्र सरकार में मंत्री बना दिया गया। चिराग पासवान अपनी पार्टी में अकेले सांसद रह गए, बाकी सभी पारस के साथ हो लिए। चिराग पासवान के कुछ ही महीना पहले एनडीए में वापसी हुई है।

बिहार के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर चिराग पासवान ने कहा है कि हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे गृह मंत्री अमित शाह से बात हुई है। हमने अपने नेताओं के साथ बैठकर चर्चा भी की है। तस्वीर साफ होने दीजिए फिर हम सभी सवालों के जवाब देंगे। चिराग पासवान नीतीश कुमार से जुड़े सवाल टालते ही नजर आए। ऐसे में यह सवाल और गहरा हो गया है कि नीतीश कुमार के एनडीए में वापसी के बाद चिराग पासवान और उनकी पार्टी का एनडीए में भविष्य क्या होगा, भूमिका क्या होगी।

सूत्रों ने बताया है की नई सरकार में नीतीश कुमार सीएम बने रहेंगे, उनके साथ दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। इस तरह से नीतीश कुमार के एनडीए का हिस्सा बनना लगभग कंफर्म हो गया है। बिहार के घटनाक्रम कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया एलायंस के लिए भी बड़ा झटका है। 2024 का लोकसभा चुनाव करीब है और एंटी- भारतीय जनता पार्टी मोर्चा बनाने के सूत्रधार ही खुद भगवा दल से हाथ मिलाने जा रहे हैं।

नीतीश कुमार के इस फैसले की दो बड़ी कारण है। पहला, आरजेडी से रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। आरोप लग रहे हैं कि लालू की पार्टी जदयू को तोड़ने की कोशिश कर रही है। दूसरी तरफ विपक्ष के गठबंधन में नीतीश को अपने लिए ज्यादा संभावनाएं नहीं दिख रही थी। वह संयोजक बनना चाहते थे। उनकी पार्टी के लोग उन्हें पीएम उम्मीदवार भी बता रहे थे लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी। ऐसे में नीतीश कुमार ने बिहार की सत्ता बचाने और 2024 के लिए स्कोप बरकरार रखने के लिए क्यों बड़ा निर्णय लेने का मन बनाया है। आज सुबह गणतंत्र दिवस समारोह में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक मंच पर आए थे लेकिन वह दूर-दूर बैठे और दोनों ने बात भी नहीं की।

Nitish Kumar Back To NDA
अब BJP के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे नीतीश कुमार

बिहार में यह खेला गृह मंत्री अमित शाह के संकेत के बाद कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद शुरू हुआ। एक दिन पहले नीतीश कुमार ने इशारों में परिवारवाद को लेकर हमला बोला, जिसे सीधे तौर पर लालू परिवार पर निशाना साधा गया।

दो-तीन दिन में ही बात यहां तक पहुंच गई की नई सरकार की बातें होने लगी है। और कहा जा रहा है की नई सरकार में भारतीय जनता पार्टी नेता सुशील मोदी बिहार के उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकते हैं।

जैसे ही घटना में सियासी हवा बदली, भारतीय जनता पार्टी के नेता भी नरम हो गए हैं । भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा है कि नीतीश कुमार जी और नरेंद्र मोदी जी की विचारधारा समान है। उन्होंने दावा किया कि अगले 48 घंटे में बिहार सरकार बदल जाएगी। सब कुछ फाइनल हो चुका है।

कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती