ताज़ा खबरेंराम मंदिर

Ram Mandir-Babri Masjid Case : सुप्रीम कोर्ट के 5 जज जिन्होंने राम मंदिर -बाबरी मस्जिद के सदियों पुराने विवाद का किया था अंत, सिर्फ 1 जज आएंगे अयोध्या।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हैं। 22 जनवरी को प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही भक्तों की वर्षों पुरानी मनोकामना पूरी हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने आज की तारीख से करीब 4 साल पहले दिए गए ऐतिहासिक फैसले में सदियों से चले आ रहे हैं विवाद पर पूर्ण विराम लगाते हुए मंदिर के पक्ष में फैसला दिया था। वह फैसला देने वाले पांच जजों की बेंच को भी मंदिर ट्रस्ट की तरफ से उद्घाटन कार्यक्रम में निमंत्रण दिया गया है। हालांकि, पांच में से केवल एक जज हीं अयोध्या आने की हामी भरी है। और एक ने हां या ना में जवाब नहीं दिया है। सिर्फ तीन जजों ने निजी कारणों का हवाला देते हुए नहीं आने की बात कही है।

22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए बुलाए गए मेहमानों की सूची में पांच ऐसे लोगों का नाम भी जुड़ा है, जिन्होंने इस मंदिर के पक्ष में फैसला किया था। इस कार्यक्रम में अयोध्या मामले में फैसला देने वाले पांच जजों को भी निमंत्रण भेजा गया है। इनमें प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के अलावा, तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और पूर्व प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, पूर्व न्यायाधीश अशोक भूषण और एस अब्दुल नजीर को प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा गया। इन्होंने साल 2019 में 9 नवंबर को ऐतिहासिक फैसला सुनाया था।

इनमें से अशोक भूषण ही एक मात्र ऐसे हैं, जिनका कार्यक्रम में आना सुनिश्चित है। रिटायरमेंट के बाद वह अभी नेशनल कंपनी लॉ अप्पेलेट ट्राइब्यूनल के पद पर आसीन हैं। वहीं पांच जजों में से एकमात्र मुस्लिम जज न्याय मूर्ति एस अब्दुल नजीर भी थे। वह वर्तमान में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल हैं। नजीर ने जरूरी प्राथमिकता का हवाला दिया है।

तत्कालीन सीजेआई रंजन गोगोई वर्तमान में राष्ट्रपति की ओर से नामित राज्यसभा सांसद है। न्याय मूर्ति एसए बोबडे 18 नवंबर, 2019 से 23 अप्रैल, 2021 तक भारत के 47 वें चीफ जस्टिस थे। जस्टिस डिवाइस चंद्रचूड़ वर्तमान में भारत के मुख्य न्यायाधीश हैं।इन सभी लोगों ने अधिकारीक और निजी कार्य का हवाला देते हुए अयोध्या में 22 जनवरी को आने से मना कर दिया है।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती