शेखपुरा न्यूज़

Sheikhpura news: ठंड के कारण सड़क पर बेहोश होकर गिरी महिला,आसपास के लोगों ने गंभीरावस्था में सड़क से उठाकर इलाज हेतु सदर अस्पताल में कराया भर्ती

शेखपुरा। गुरुवार को ठंड लगने से एक 60 वर्षीय महिला बेहोश होकर बीच बाजार में सड़क पर जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सड़क से उठाकर गंभीर अवस्था में इलाज हेतु शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला की पहचान निकटवर्ती लखीसराय जिला अंतर्गत कजरा थाना क्षेत्र के उरेन गांव निवासी मदन चौधरी की पत्नी शोभा देवी के रूप में की गई है।

Sheikhpura news: ठंड के कारण सड़क पर बेहोश होकर गिरी महिला,आसपास के लोगों ने गंभीरावस्था में सड़क से उठाकर इलाज हेतु सदर अस्पताल में कराया भर्ती
फोटो – 2 इलाजरत महिला

इस बाबत महिला को सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाने वाले लोगो में रोहित पांडेय और हरेराम कुमार ने बताया कि शहर के कटरा चौक बाजार स्थित इंडियन बैंक के सामने यह महिला दातुन बेच रही थी। अत्याधिक ठंड के कारण महिला अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। आसपास के दुकानों से लोग घटनास्थल पर जमा होकर पहले अलाव जलाकर महिला के शरीर को सेंका।साथ ही अलग से महिला के शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर आनन फानन में इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया।

लखीसराय से दातुन बेचने आई थी महिला

उन्होंने बताया कि ठंड लगने के कारण महिला की हालत बेहोश होकर गिरने के बाद अत्याधिक गंभीर हो गई थी। बीमार पड़ी महिला का ईलाज सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा शुरू कर दिया गया है। उधर पूरे जिले में आज सुबह से घने कोहरे और कुहासे के बीच शीतलहर चल रही है। जिसके कारण जिले के जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह से दोपहर बाद तक लोगो को सूर्य से दर्शन नही हो पाया है। सड़कों और बाजारों में वीरानी छाई हुई है।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती