ताज़ा खबरेंदुनिया की खबरें

Success Story: अनंत अंबानी की प्री- वेडिंग में आ रहा दुनिया का सबसे ताकतवर शख्स, चीन भी खाता है खौफ

देश की सबसे वैल्युएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 12 जुलाई को मुंबई में शादी होने वाली है। इसके लिए देश और दुनिया की कई जाने-माने हस्तियों को निमंत्रण दिया गया है। इसमें दुनिया की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैक रॉक इंक के सीईओ लैरी फिंक भी शामिल है। लैरी फिंक को दुनिया का सबसे ताकतवर व्यक्ति माना जाता है। इसकी वजह ब्लैक रॉक दुनिया में 10 ट्रिलियन डॉलर का एसेट मैनेज करती है। भारत की जीडीपी का करीब ढाई गुना और अमेरिका की जीडीपी का आधा है। ब्लैक रॉक की हैसियत का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि दुनिया के कुल शेयरों और ब्रांन्डस का 10 फ़ीसदी यही कंपनी संभालती है।

Advertisement

ब्लैकरॉक एक तरह से दुनिया का सबसे बड़ा शेडो बैंक है। अगर यह कहा जाए की पूरी दुनिया अमेरिका के इस मल्टीनेशनल इन्वेस्टमेंट कंपनी के कब्जे में है तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। दुनिया के हर बड़े सेक्टर की बड़ी कंपनी में इसका हिस्सा है। ब्लैकरॉक इंक का हेड क्वार्टर अमेरिका में है। लेकिन इसका इन्वेस्टमेंट पूरी दुनिया में फैला है। दुनिया की हर बड़ी कंपनी में इसकी हिस्सेदारी है। इसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि चीन भी इसे अपने यहां आने से नहीं रोक पाया था। ब्लैकरॉक की दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में 5.19% और एप्पल में 5.14% हिस्सेदारी है। इसी तरह ऐमजॉन, एनवीडिया, गूगल, मेटा और टेस्ला में भी हिस्सेदारी है। भारत के भी कई बड़ी कंपनियों में इसकी हिस्सेदारी है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ब्लैकरॉक कितने पावरफुल कंपनी है।

इस कंपनी की स्थापना फिंक ने साल 1988 में की थी। फिंक कंपनी के सीईओ और अध्यक्ष है। फिंक ने पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की थी लेकिन पैसा कमाने का ऐसा जूनून था की शेयर मार्केट में घुस गए। उन्होंने 23 साल की उम्र में बोस्टन डायनॉमिक्स से कैरियर की शुरुआत की। डेट सिंडिकेशन की शुरुआत करने का श्रेय इन्हीं को दिया जाता है। 31 साल की उम्र में वह बैंक के एमडी बन गए। 1 साल में उन्होंने बैंक को एक अरब डॉलर कमा कर दिया। फिंक ने और जोखिम लेना शुरू किया लेकिन एक तिमाही में बैंक को 10 करोड डॉलर का घाटा हो गया। इससे बैंक ने उनकी छुट्टी कर दी। साल 1988 में 35 साल की उम्र में फिंक ने खुद की कंपनी खोलने का फैसला किया। तब जाने-माने इन्वेस्टर और ब्लैक स्टोन इंक के फाउंडर स्टीव श्रावजमैन ने उनका हाथ थामा।

ब्लैकस्टोन ने फिंक के साथ पार्टनरशिप की और 50 लाख डॉलर का इंवेस्टमेंट किया। फिंक को सबसे पहले जीई ने कुछ एसेट संभालने को दी। फिंक ने इस काम को बखूबी अंजाम दिया। फिर तो उनकी गाड़ी चल पड़ी। 5 साल में कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट 20 अरब डॉलर जा पहुंचा। लेकिन फिंक और स्टीव में धीरे-धीरे मतभेद हो गया।फिंक ने इसके बाद अपनी अलग कंपनी ब्लैक रॉक बना ली। इसके बाद तो फिंक ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। आज ब्लैक रॉक दुनिया भर में कंपनियों और सरकारों के एसेट को मैनेज करती है। इसमें पेंशन फंड घी शामिल है।

दुनिया में फंड मैंनेज करने वाली तीन बड़ी कंपनियां है। इनमें ब्लैकरॉक के अलावा Vanguard और State Street शामिल हैं। ये तीनों कंपनियां मिलकर अमेरिका की जीडीपी के 70% के बराबर एसेट मैनेज कर रही है। ब्लैक रॉक को दुनिया के सबसे प्रभावशाली फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन का पुरस्कार भी मिल चुका है। इसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चीन की सरकार भी इसे अपने यहां आने से नहीं रोक पाई थी। साल 2008 में जब फाइनेंशियल क्राइसिस के कारण बड़ी-बड़ी कंपनियां सकते में थी तो अमेरिका की सरकार ने ब्लैक रॉक का सहारा लिया। हालांकि कहा जाता है कि क्राइसिस के जड़ में ब्लैक रॉक ही थी। इसके बाद जब 2020 में कोरोना महामारी के कारण जब बॉन्ड मार्केट बुरी तरह हिल गया था तो एक बार फिर ब्लैक रॉक ने स्थिति संभाली थी।

फिंक पिछले साल अक्टूबर में भारत आए थे। तब उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और अंबानी के साथ मुलाकात की थी। फिंक ने नवी मुंबई में जियो कैंपस और बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स में रिलायंस के रिटेल हब का दौरा किया। साथ ही उन्होंने रिलायंस के सीनियर लीडरशिप से भी मुलाकात की थी। उससे पहले जुलाई में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैक रॉक ने एक ज्वाइंट वेंचर की घोषणा की थी। कंपनी की यह योजना डिजिटल फर्स्ट एसेट मैनेजर लॉन्च करने की है। अगस्त में रिलायंस की एजीएम में फिक ने कहा था कि ब्लैक रॉक भारत में सबसे बड़े निवेशकों में से एक है। ब्लैक रॉक ने साल 2018 में हेमेंद्र कोठारी की अगुवाई वाले डीएसपी ग्रुप के साथ हाथ मिलाया था। लेकिन फिर इसमें अपने हिस्सेदारी बेच दी थी।

कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती