शेखपुरा न्यूज़

बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ के बैनर तले अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर सीएम का घेराव के लिए रसोईया का जत्था रवाना

शेखपुरा। बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ के बैनर तले अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर पटना में 31 अक्टूबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के समक्ष विशाल प्रदर्शन में भाग लेने हेतु शेखपुरा स्टेशन से जिले के सैकड़ो रसोईया पटना के लिए रवाना हुई। इस जत्था में शामिल ऐक्टू जिला संयोजक कमलेश प्रसाद ने बताया कि अगर सरकार रसोईया संघ की जायज मांगों को अविलंब नही मानती है तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ के बैनर तले अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर सीएम का घेराव के लिए रसोईया का जत्था रवाना
सीएम का घेराव के लिए रसोईया का जत्था रवाना

रसोईया संघ की मांग है रसोईया की न्यूनतम मानदेय 1650 रु से बढ़ाकर 28000 रु किया जाए, हर साल प्रतिशत के हिसाब से उनका भत्ता बढ़ाया जाए, एनजीओ को मध्याह्न भोजन योजना से बाहर किया जाए,10 के बजाय 12 महीने का वेतन दिया जाए, रसोईया को साल में दो जोड़ी सूती साड़ी दी जाए। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों झारखंड, मध्यप्रदेश, आदि राज्यों में रसोईया को मिलने वाली सुविधा बिहार में भी लागू किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में माले नेता राजेश कुमार राय, बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ के अरियरी प्रखंड संयोजक बिनोद महतो, रसोईया बेबी देवी, अनीता कुमारी, सुनीता देवी, सबुजा देवी, सुहागवा देवी सहित बड़ी संख्या में विद्यालय रसोइया प्रदर्शन में भाग लेने जा रही हैं।

Esha Gupta : पहली फिल्म से ही सुपरस्टार बनी ईशा गुप्ता जाने क्यों हो गई बॉलीवुड से गायब Prateik Babbar Birthday : प्रतीक बब्बर आज मना रहे अपना जन्मदिन, जानें कैसा रहा उनका बॉलिवुड का सफर Yami Gautam Birthday : कभी IAS बनना चाहती थीं Yami Gautam, फिर एक विज्ञापन ने ऐसे बदली एक्ट्रेस की किस्मत Cars : 232 करोड़ की कार खरीद नहीं संकते तो क्या, आंखें तो ठंडी कर सकते हैं Best Show List : तारक मेहता’ या ‘अनुपमा’ कौन सा शो बना मोस्ट लाइक्ड की लिस्ट में नंबर 1