Amitabh Bachchan Ayodhya Visit : 17 दिन बाद एक बार फिर आ रहे हैं अयोध्या अमिताभ बच्चन, रामलला के दर्शन के बाद करेंगे ये…..
17 दिन बाद एक बार फिर से अयोध्या में होंगे अमिताभ बच्चन। वह आभूषण विक्रेता कल्याण ज्वेलर्स के अयोध्या शोरूम का उद्घाटन आज करेंगे। वह दोपहर 3:30 बजे सिविल लाइन स्थित कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का उद्घाटन करेंगे। सुबह करीब 10:00 बजे यहां पहुंचेंगे।
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वह सीधे रामलला का दर्शन करने जाएंगे। रामलला का दर्शन कर वह मंडलायुक्त गौरव दयाल के यहां जाएंगे, जहां से दोपहर सारे 3:00 बजे शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचेंगे। अमिताभ बच्चन शुक्रवार को ही वापस लौट जाएंगे।
अमिताभ बच्चन के अयोध्या दौरे की तैयारी में प्रशासन पूरी तरह से जुट गया है। मौनी अमावस्या होने के कारण अयोध्या में लाखों संख्या में भक्त जन जुट सकते हैं। अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों की बड़ी संख्या होने के कारण पुलिस प्रशासन के समक्ष भीड़ नियंत्रण की दोहरी चुनौती रहेगी।
अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए सिविल लाइन स्थित शोरूम के आसपास भी हजारों की संख्या में लोग मर सकते हैं इसी के दृष्टि की दृष्टिगत पुलिस प्रशासन तैयारी में लगा हुआ है।