ताज़ा खबरें

Bharat Ratna 2024 : पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह के साथ एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न का ऐलान, PM मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

मोदी सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के बाद तीन और शख्सियत को भारत रत्न देने की घोषणा की है। यह तीन नाम है पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन। चौधरी चरण सिंह और नरसिम्हा राव को भारत रत्न देना भारतीय जनता पार्टी का पश्चिमी यूपी और आंध्र में बड़े सियासी दांव के तौर पर देखा जा रहा है।

इससे पहले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न को पिछड़ों की राजनीति साधने की कोशिश के तौर पर देखा गया था। इस घोषणा के कुछ दिनों बाद बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बना ली। वहीं लाल कृष्ण आडवाणी जैन संघ के समय से ही भारतीय राजनीति के प्रखर नेताओं में शामिल रहे हैं। राम मंदिर आंदोलन में भी उनकी बड़ी भूमिका थी। ऐसे में लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने के फैसले से भारतीय जनता पार्टी ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, पूर्व पीएम श्री पीवी नरसिम्हा राव गारु और डॉ. एमएस स्वामीनाथन जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।”

पीएम नरेंद्र मोदी चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से नवाजा जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुल्यनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे लिखा, “उत्तर प्रदेश के सीएम रहे हो या देश के गृह मंत्री और यहां तक की एक विधायक के रूप में भी उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की है। वह आपातकाल के विरोध में डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।”

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव गारू कॉल लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा यह बताते हुए मुझे बहुत प्रशंसा हो रही है कि हमारे पूर्व पीएम श्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से नवाजा जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में पीवी नरसिम्हा राव गरु ने विभिन्न क्षमताओं में भारत की बड़े पैमाने पर सेवा की। उन्हें आंध्र प्रदेश के सीएम केंद्रीय मंत्री और कई सालों तक संसद और विधानसभा सदस्य के रूप में किए गए कार्यों के लिए समान रूप से याद किया जाता है। उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने देश की समृद्धि और विकास के लिए ठोस नींव रखने में सहायक था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे लिखा, पीएम के रूप में पीवी नरसिम्हा राव गारू का कार्यकाल महत्वपूर्ण उपाय द्वारा चिह्रित किया गया था। जिसने भारत को वैश्विक बाजारों के लिए खोल दिया, जिससे आर्थिक विकास के एक नए युग को बढ़ावा मिला। इसके अलावा, भारत की विदेश नीती, भाषा और शिक्षा क्षेत्र में उनका योगदान एक ऐसे नेता के रूप में उनकी बहुमुखी विरासत को रेखांकित करता है, जिन्होंने न केवल महत्वपूर्ण परिवर्तनों के माध्यम से भारत को आगे बढ़ाया बल्कि इसकी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को भी समृद्ध किया।

इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने जाने-माने कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने की घोषणा की है। उन्होंने लिखा, “यह बेहद खुशी की बात है कि भारत सरकार कृषि और किसानों के कल्याण में हमारे देश में उनके उल्लेखनीय योगदान की मान्यता में डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है। उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चुनौती पूर्ण समय के दौरान भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में सहायता करने और भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किया।

हम एक प्रवर्तक और संरक्षक के रूप में उनके अमूल्य कार्य को भी पहचानते हैं। और कई छात्रों के बीच सीखने और अनुसंधान को प्रोत्साहित करते हैं। डॉ. स्वामीनाथन के दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल परिवर्तन किया है भारतीय कृषि ने देश की खाद्य सुरक्षा और समृद्धि को भी सुनिश्चित किया। वह एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें मैं करीब से जानता था और मैं हमेशा उनकी अंतर्दृष्टि और इनपुट को महत्व देता था।”

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती