शेखपुरा न्यूज़

Eid festival: ईद का त्योहार शांति पूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर केंद्रीय बलों के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

शेखपुरा। जिले में ईद का त्योहार शांति पूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर मंगलवार की शाम जिले पुलिस द्वारा केंद्रीय बलों के साथ जिले के चारों नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च में स्थानीय पुलिस बल के जवानों के अलावा केंद्रीय औद्योगिक पुलिस बल को भी साथ विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारियों ने लिया ।

Eid festival: ईद का त्योहार शांति पूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर केंद्रीय बलों के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
केंद्रीय बलों के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

शहर के गिरिहिंडा चौक से दर्जनों पुलिस वाहन पर सवार हो हुटर बजाते हुए यह काफिला नगर क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों के बीच जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण ईद आयोजन को लेकर किए गए तैयारी की जानकारी देने के साथ-साथ बदमाश तत्वों के मन में भय पैदा करने का प्रयास किया। आम लोगों के बीच विश्वास पैदा करने और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए भाईचारे के साथईद आयोजन कीअपील की।

जिला मुख्यालय के अलावा बरबीघा, चेवाड़ा, शेखूपुरसराय नगर क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इसके अलावा संभावित गड़बड़ियों के मद्देनजर जिले के डेढ़ दर्जन से ज्यादा संवेदनशील गांव में भी पुलिस बल पहुंचकर लोगों के बीच शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस बल ने शांति बनाए रखने में पूरा सहयोग देते हुए बदमाशों के बारे मेंसूचना देने की भी अपील की। ताकि उन पर पुलिस द्वारा समय रहते कड़ी कार्रवाई की जाए और ईद जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार के अवसर पर हिंसा की कोई घटना घटित नहीं होने पाए।

फ्लैग मार्च के बारे में जानकारी देते हुए एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस की यह पहल आम लोगों की सहूलियत के लिए की गई है और सामाजिक तत्वों के मन में भय पैदा करने के लिए भी यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले मे ईद के दौरान किसी प्रकार के गड़बड़ी का इतिहास नहीं है। उसके बादजूद भी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती