धार्मिकवास्तु - शास्त्र

Vastu Tips : धन से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए आजमाएं ये आसान उपाय

कई बार वास्तु दोष रहने के चलते जातक को जीवन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अगर आपके पिछले काफी वक्त से जीवन में परेशानियां चल रही है और बहुत उपाय के बाद भी लाइफ में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। तो वास्तु शास्त्र में जीवन पॉजिटिविटी एवं आर्थिक उन्नति के लिए कई उपाय बताए गए हैं।

वास्तु शास्त्र कहता है कि सारी ऊर्जाएं मुख्य द्वार से होकर हमारे घर में प्रवेश करती है। इसलिए अपने मुख्य द्वार पर शुभ चिह्र जैसे कलश,
मछली, कमल, शंख आदि लगाने चाहिए। इनको लगाने से हमारे घर की ऊर्जा बदल जाती है।तो आईए जानते हैं घर की नेगेटिविटी को पॉजिटिविटी में बदलने के उपाय: –

  1. मुख्य द्वार के ऊपर अथवा दोनों तरफ स्वास्तिक एवं ओम आदि चिन्ह लगाए। यह शुभ प्रभाव देता है। अपने धर्म के अनुसार शुभ चिन्ह लगाएं। रात में यहां हमेशा प्रकाश रखें। मुख्य द्वार कटा- फटा ना हो। हो सके तो हर साल पेंट कराएं।
  2. अपने घर के उत्तर- पूर्व दिशा में चांदी के डिब्बे में चावल रखें।
  3. उत्तर -पूर्व दिशा में कोई भी भारी सामान, कबाड़ आदि नहीं रखना चाहिए
  4. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यहां पर नीले रंग के कांच के बर्तन में पानी भरकर रखें।
  5. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस जगह पर ध्यान करें और यह ध्यान रखें की आसन पीले रंग का हो।
  6. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यहां पर एक कांच के बर्तन में फिटकरी एवं कपूर रखें, जिसे प्रत्येक 15 दिनों में बदल दें।
  7. आपके शयन कझ में मंदिर है, उसे हटाकर पूर्व दिशा वाले कमरे में लगाएं। घर से सभी सूखे फूल हटा दे। हर व्यक्ति को अपने घर का मंदिर न दिखाएं।
  8. उत्तर और पूर्व दिशा की खिड़कियां जो बंद कर रखी है, उन्हें नियमित रूप से खोलें। शनिवार को स्टील के लोटे में कच्चा दूध, चीनी, घी मिलाकर पीपल पर चढ़ाएं, साथ में चने और गुड़ भी चढ़ाएं।
  9. दक्षिण पश्चिम दिशा की खिड़कियों पर पीले रंग का पर्दा लगाएं।
Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती