ताज़ा खबरें

Lal Krishna Advani to be Conferred Bharat Ratna Award : BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को मिलेगा ’भारत रत्न’,PM मोदी ने दी जानकारी

केंद्र सरकार ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ’भारत रत्न’ से सम्मानित करने का घोषणा किया है। कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा और खेल के क्षेत्र में देश के लिए असाधारण योगदान देने वाले लोगों को ’भारत रन’ से सम्मानित किया जाता है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ’भारत रत्न’ दिए जाने पर खुशी जाहिर की है। लाल कृष्ण आडवाणी 5 बार लोकसभा और 4 बार राज्यसभा से सांसद रहे हैं। 3 बार बीजेपी पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। लाल कृष्ण आडवाणी साल 2002 से 2004 तक वह देश के उप प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं।

Lal Krishna Advani to be Conferred Bharat Ratna Award
BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को मिलेगा ’भारत रत्न’

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रहा है कि श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से नवाजा जाएगा। मैंने उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई भी दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उप प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।”

लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। साल 2015 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया था। साल 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में 7वे उप प्रधानमंत्री रहे। वह भारतीय जनता पार्टी के फाउंडर मेंबर्स में शामिल है। लाल कृष्ण आडवाणी के राजनीतिक कैरियर की शुरुआत 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के रूप में हुई थी। यहां से उन्होंने देश के ऊपप्रधानमंत्री तक का सफर तय

कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती