दुनिया की खबरेंशेखपुरा न्यूज़

भाजपा नेता के अग्रज का असामयिक निधन

शेखपुरा। जिला भाजपा के उपाध्यक्ष और ट्रैक्टर शो रूम मालिक राजीव कुमार सिंह के बड़े भाई रंजन कुमार सिन्हा का असामयिक निधन बुधवार को मुंबई में इलाज के दौरान हो गया। वे लगभग 48 वर्ष आयु के थे। पिछले कुछ माह से वे कैंसर रोग से पीड़ित थे। उनका इलाज मुंबई में ही चल रहा था। स्व सिन्हा टाटा कम्पनी में कार्यरत थे।

उनका निधन होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को हवाई जहाज से यहां मंगाया जा रहा है। सिन्हा की मौत की खबर सुनने के बाद उनके पूरे परिवार वालों के बीच मातम पसर गया।

भाजपा नेता के बड़े भाई की मौत की खबर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार बिंद, पार्टी जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल, हीरालाल सिंह ,नवल किशोर पासवान, संजीत प्रभाकर, मोहन सिंह ,अरविंद सिंह, डॉ के स्वंभू ,ब्रजेश कुमार सहित अन्य ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओ ने भी उनकी मौत पर संवेदना प्रकट की है।

कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती