Village chalo campaign: गांव चलो अभियान के तहत जिला भाजपा कार्यालय में एक का कार्यशाला आयोजित
शेखपुरा। शनिवार को “गांव चलो अभियान” के तहत जिला भाजपा कार्यालय में एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमार बिंद ने की ।गांव चलो अभियान कार्यक्रम के संयोजक महामंत्री संजय सिंह उर्फ कारू सिंह एवं उपसंयोजक हीरालाल सिंह बनाए गए।
इस कार्यक्रम के तहत जिले के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अलग-अलग मंडलों में जाकर 24 घंटे का प्रवास करेंगे ।उस प्रवास के दौरान केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों से जानकारी लेंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियां के बारे में जगह-जगह पर चौपाल आयोजित कर ग्रामवासियों को योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में बात करेंगे ।साथ ही मंदिरों में जाकर आरती के पश्चात राम लला के आगमन की खुशी लोगों के बीच बनाएंगे।
इस मौके पर मौके पर जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमार बिंद महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिन्हा,जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह ,जिला प्रवक्ता विभूति सिंह,जिला प्रवक्ता मोहन सिंह ,जिला प्रवक्ता ई.सचिन सौरभ , जिला मंत्री बलराम कुमार आनंद,विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह,ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पवन कुमार ,बरबीघा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेश सिंह, ,पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेश सिंह भगवान दास गुप्ता,इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।सभी एक स्वर में कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर संकल्पित हुए।