आर्म्स एक्ट , सड़क लूट , रंगदारी जैसे कई संगीन मामलों का आरोपी गिरफ्तार
शेखपुरा। जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कैथवा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर आर्म्स एक्ट , सड़क लूट , रंगदारी जैसे कई संगीन मामलों के शातिर बदमाश दीपक सिंह उर्फ जहरा को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। छापामारी का नेतृत्व सिरारी ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक महेश सिंह ने की। इस बाबत ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की तलाश पुलिस और कोर्ट को आर्म्स एक्ट के एक मामले में काफी दिनों से थी।

उक्त मामले में वह फरार चल रहा था।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशकैथवा गांव निवासी विजय सिंह का पुत्र है।जिसके विरुद्ध गोलीबारी कर एक व्यक्ति को घायल करने , सड़क लूट , रंगदारी जैसे आधा दर्जन से अधिक कांड थाना में अंकित है। इसने अपने गांव के ही एक ग्रामीण निर्मल सिंह उर्फ रूपकला को कुछ वर्ष पूर्व गोली मार कर घायल कर दिया था। जबकि यह कई बार विभिन्न मामलों में जेल जा चुका है। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश को कड़ी पुलिस निगरानी में जेल भेजा जा रहा है।पुलिस ने बताया कि कई मामलों में यह कोर्ट से जमानत की सुविधा ले चुका है। एक अन्य मामले में गिरफ्तार बदमाश वांछित बताया गया है।
source:शेखपुरा की हलचल