घरेलू विवाद में दो भाइयों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल
शेखपुरा न्यूज़ : शेखपुरा जिलें के हुसैनाबाद गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो सगे भाई आपस में भिड़ गए। जिसमें दोनों पक्ष से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए है। सभी घायल हुए लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

एक पक्ष से पति जितेंद्र कुमार महतो, पत्नी रेनू देवी, बेटा शक्ति कुमार, बेटी कोमल कुमारी, घायल है तो वहीं दूसरे पक्ष से धर्मेंद्र कुमार महतो और उसकी मां तारा देवी घायल है।
source:sheikhpura mail