रबी फसल के बीज की बुबाई करने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट
शेखपुरा न्यूज़। शुक्रवार को जिले के सुदूरवर्ती घाट कुसुम्भा प्रखंड अंतर्गत कोरमा थाना क्षेत्र के बेलौनी गांव स्थित खेत में रबी फसल के बीज की बुबाई करने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना घटी। भूमि विवाद को लेकर घटित घटना में 35 वर्षीय राजीव महतो, उनकी भाभी 40 वर्षीय इलायची देवी और उनके पिता 68 वर्षीय रामोतार महतो को मारपीट कर बुरी तरह घायल हो गए। घटना के दौरान बदमाशों ने लाठियों और डंडों से वार कर तीनों को घायल कर दिया।

घटना में घायल सभी लोगों को इलाज सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। जहां तीनो का इलाज चल रहा है। इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए घायल राजीव महतो ने बताया कि गांव के ही राम आशीष पंडित सुरेंद्र पंडित ,ब्रजेश पंडित सहित कुल 6 लोगों ने उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया गया है। दोनो पक्षों के बीच पूर्व से भूमि का विवाद चल रहा है।घायलों द्वारा घटना के संबंध में एक शिकायत स्थानीय पुलिस से की है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद गांव में दोनो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है।इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
Source:शेखपुरा की हलचल