शेखपुरा के मंथन सभागार में जनता दरबार का किया गया आयोजन, 109 लोगों का ऑन स्पॉट हुआ निष्पादन
समाहरणालयमाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति ,दिनांक 03.06.2022
आज दिनांक 03.06.2022 को जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी शेखपुरा कार्यक्रम अंतर्गत समाहरणालय शेखपुरा के मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा दूर-दराज से आये जनता की समस्याओं को सुना गया। आज जनता के दरबार में कुल 109 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें अधिकांश आवेदनों का जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा आॅन स्पोर्ट निष्पादन किया गया। जिला पदाधिकारी शेखपुरा के समक्ष पचना फीडर से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने, नगर परिषद् शेखपुरा के महादेव नगर में गलत तरीके से कचड़े के निष्पादन, अनियंत्रित ओटो वाहनों के ठहराव से जाम की स्थिति, भूमि अतिक्रमण, दाखिल खारिज नहीं किया जाना, ताइक्वांडो प्रशिक्षण हेतु नवोदय विद्यालय से अनुमति न दिया जाना, दहेज हत्या, छठियारा पंचायत के वार्ड संख्या-06 में जलापूर्ति बाधित रहने, वार्ड सचिव के चयन में गड़बड़ी, प्रधानमंत्री रोजगार श्रृजन योजना अंतर्गत, बैंक द्वारा लोन न दिया जाना, पेंशन, अधिक बिजली बिल जैसी अनेकों समस्याएॅ परिवादियों द्वारा रखी गई।
जिला पदाधिकारी शेखपुरा एक-एक शिकायत कर्ता के पास जाकर समस्याओं का सुना गया। कुछ समस्याओं का जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा त्वरित निष्पादन किया गया साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया कि आवेदन कर्ता के समस्याओं को समय पर जबावदेही के साथ सुनते हुये त्वरित गति से निष्पादित करें। पदाधिकारियों द्वारा टाल-मटोल की नीति को अनदेखी नहीं किया जायेगा इस मौके पर
जनता दरबार में उपस्थित पदाधिकारी- अपर समाहर्ता शेखपुरा, भूमि सुधार अप समाहर्ता शेखपुरा, सिविल सर्जन शेखपुरा, अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा, अपर अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा, वरीय उप समाहत्र्ता शेखपुरा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शेखपुरा, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल शेखपुरा, जिला कल्याण पदाधिकारी शेखपुरा, डी॰पी॰ओ॰ आई॰सी॰डी॰एस॰ शेखपुरा के साथ-साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी गण थें।
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।
