शेखपुरा में केक काटकर मनाया गया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
आज दिनांक 1 जुलाई को चिकित्सक दिवस को सिविलसर्जन शेखपुरा के द्वारा सदर अस्पताल के चिकित्सक की उपस्थिति में केक काटकर मनाया गया मौके पर संबोधित करते हुए पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर कृष्ण मुरारी सिंह ने बताया कि सामाजिक दृष्टिकोण से चिकित्सा कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है I

कोविड-19 महामारी में सभी चिकित्सक जान की परवाह किए बिना समाज की सेवा में लगे रहे जो बहुत ही सराहनीय कार्य है सिविल सर्जन डॉक्टर पृथ्वीराज ने संबोधन करते हुए बताया की एक इंसान के जीवन में शुरुआत से लेकर उसकी सुरक्षा के लिए हर पड़ाव पर एक डॉक्टर उसके साथ होता है I
अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में भावुक होते हुए बताया कि एक डॉक्टर है शारीरिक मानसिक तकलीफ से ग्रसित इंसान के सभी दर्द एवं रोगों का निवारण करता है इसी कारण भारत में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया डॉक्टर को ऐसी सेवा भाव जीवन रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयत्नों और उनके कार्य का सम्मान देने के लिए हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है I