परेड ग्राउड में जिला पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा राष्ट्रीय झंडोतोलन किया गया
शेखपुरा न्यूज़। स्वाधीनता दिवस के मौके पर समाहरणालय के परेड ग्राउड में जिला पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा राष्ट्रीय झंडोतोलन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया गया। झंडोतोलन के पश्चात् अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर सभी जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। स्वतंत्रता दिवस आंदोलन में बरबीघा के माउर गॉव निवासी एवं बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ॰ श्रीकृष्ण सिंह के योगदान को याद किया गया। इस जिला के भौगोलिक सौंदर्य का भी उनके द्वारा वर्णन किया गया। जिला में चल रहे सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धि में शेखपुरा, जिला के लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है।

उन्होंने शेखपुरा में स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मनरेगा आदि में विगत दिनों में राज्य स्तर पर जिला का प्रदर्शन में अग्रणी रहने हेतु सभी लोगों को धन्यवाद दिया। जिला में वर्तमान में 09 पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जा चुका है। शेष पंचायतों में पंचायत सरकार भवन इस वर्ष पूर्ण कर लिया जायेगा। परेड ग्राउड में आयोजित समारोह कार्यक्रम का सफल संचालन सोनी कुमारी वरीय उप समाहर्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर विजय कुमार विधायक शेखपुरा द्वारा कोविड टीकाकरण में जिला द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने पर डॉ॰ पृश्वी राज, सिविल सर्जन , डॉ॰ अशोक कुमार प्रभारी पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखपुरा, डॉ॰ साजिद हुसैन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी एवं अन्य चिकित्सकों एवं कर्मियों तथा प्रशासन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला के महादलित टोलों में झंडोतोलन कार्यक्रम स्थानीय बुजूर्ग के द्वारा किया जाना है।
जिला पदाधिकारी शेखपुरा, द्वारा रामरायपुर स्थित महादलित टोला में झंडोतोलन किया जायेगा। इस अवसर पर संजय कुमार न्यायाधीश सिविल कोर्ट शेखपुरा,, उप विकास आयुक्त , निर्मला कुमारी, अध्यक्षा, जिला परिषद् शेखपुरा, रंधीर कुमार सोनी पूर्व विधायक, शेखपुरा,, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी , भुमि सुधार उप समाहर्ता सहित अन्य उपस्थित थे।
source:शेखपुरा की हलचल