बरबीघा…बृहस्पतिवार को बरबीघा बिधानसभा के शेखपुरा पश्चिमी मण्डल के कोसरा गांव में किसान चौपाल सह जनता कार्यकर्ता धन्यबाद आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि हिसुआ के निर्वतमान बिधायक अनिल सिंह और भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ पूनम शर्मा थे। जिसकी अद्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार ने किया।
मंच संचालन जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह ने किया। जिसमे किसानों विल के बारे में बारीकी से समझाया गया एव इसका लाभ बताया गया ।किसानों के सवाल के हर बिंदु को पूर्व बिधायक द्वारा समझाया गया।इस मौके पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष संजीत प्रभाकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह, ब्रजेश कुमार, मुकेश कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौतम कुमार ,किसान मोर्चा अध्य्क्ष हिमांशु कुमार, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरुण कुमार , युवा महामंत्री रितेश कुमार राम , गौरव कुमार सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
