शेखपुरा शहर में स्थित दूरदर्शन रिले केंद्र में बेहतर तकनीक व्यवस्था नहीं रहने के कारण शहर के दूसरी ओर तक प्रसारण नहीं पहुंच पा रही है। इसकी जानकारी देते हुए सीनियर टेक्नीशियन रघुवीर ठाकुर ने बताया कि जिले में स्थापित दूरदर्शन रिले का रेंज अधिक नहीं रहने के कारण पहाड़ के दूसरी ओर प्रसारण में परेशानी होती है।
हालांकि पूरे क्षेत्र में आसानी से प्रसारण हो पाती है उन्होंने कहा दूरदर्शन केंद्र से दिए गए निर्देश के अनुसार डीडी बिहार के सभी प्रोग्राम को निरंतर प्रसारित की जाती है।इसमें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती है। साथियों ने कहा कि दूरदर्शन केंद्र में बिजली से केंद्र को संचालित किया जाता है वही केंद्र में स्थापित जेनरेटर का भी सहायता ली जाती है।
