महिला कांस्टेबल ने सुसाइट का प्रयास किया,गंभीर अवस्था में पटना रेफर

शेखपुरा न्यूज़ । मंगलवार की रात्रि पुलिस लाइन शेखपुरा में तैनात एक 26 वर्षीय महिला कांस्टेबल प्रिया कुमारी सुसाइट करने हेतु विषपान कर ली। विषपान करने के बाद वह इसकी सूचना एसपी कार्तिकेय शर्मा को मिलते ही उन्होंने एक पुलिस टीम को शहर के एक मुहल्ले के किराए के मकान में भेजा। जहां वह कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर विषपान की थी।पुलिस टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर उसे अचेतावस्था में आनन फानन में इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर रहने के कारण पटना रेफर कर दिया गया।

गंभीर अवस्था में पटना रेफर

सूत्रों ने बताया कि महिला कांस्टेबल का मैके पटना एम्स के बगल में अवस्थित दोसहरा गांव है। जबकि उसका पति सुनील कुमार सुमन पटना जिला अंतर्गत बिहटा के रहने वाले है। जो कि झारखंड में कांस्टेबल पद पर तैनात है।सूत्रों ने बताया कि विषपान करने के बाद महिला कांस्टेबल ने उल्टी भी की थी। उसके बेड के नीचे उल्टी के का अपच पदार्थ पाया गया। इस घटना की खबर पूरे पुलिस महकमे में आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस कर्मी अस्पताल में जमे है। उसे ऑक्सीजन लगाकर सांस देने का प्रयास चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। इस बाबत एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि महिला सिपाही का पति से अनबन चल रहा था।

मंगलवार को उसके पति शेखपुरा आए थे और दोनो को पुलिस कार्यालय बुलाकर उन्होंने समझाया था। उन्होंने बताया कि महिला सिपाही शहर के त्रिमुहानी मोड के समीप के किराए के मकान में रह रही थी। उन्होंने कहा कि घटना का कारण पारिवारिक विवाद है। उन्होंने बताया कि बाद में पति झारखंड रवाना हो गया था। कुछ घंटे बाद जब वह प्रिया को कॉल किया तो उसके द्वारा कॉल रिसीव नही करने पर उसने उन्हे इसकी जानकारी दी।तब पुलिस टीम को उसके किराए के मकान पर भेज कर उसे गंभीर हालत में वहां से लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें..  विशेष छापामारी अभियान चलाकर 7 शराब कारोबारी सहित 14 लोग गिरफ्तार

source:शेखपुरा की हलचल