चेवाड़ा बाजार की रहने वाली सुनीता देवी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में महिला के द्वारा फूट्टू यादव उर्फ विपिन यादव के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज़ कराई गयी है। चेवाड़ा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना के समय सुनीता देवी अपने खेत से धान की फसल को ढ़ोकर अपने घर ला रही थी, इसी क्रम में फूट्टू यादव उर्फ विपिन यादव के खेत में लगे धान की पातन पर महिला का पैर चला गया। इसी बात को लेकर विपिन यादव महिला के साथ गाली गलौज करने लगा, वहीं, बीच बचाव करने आए महिला का पति बिरजू रविदास के साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने दोनों की पिटाई कर दिया।
