समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति,दिनांक 27.05.2022
आज दिनांक 27.05.2022 को जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में समाहरणालय शेखपुरा के मंथन सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 70 आवेदन कर्ता के समस्याओं का निष्पादन किया गया। आवेदनकर्ताओं द्वारा मुख्य रूप से लगान निर्धारण, राशन कार्ड, आॅनलाईन भूमि-रसीद, शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान, भूमि-विवाद, भूमि पर अवैध कब्जा, चापाकल मरम्मति, भरण-पोषण, दहेज अतिक्रमण, पेंशन, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी शेखपुरा को दिया गया। जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा देखते हुये कुछ आवेदनों का आॅन स्पोर्ट त्वरित निष्पादन किया तथा अन्य आवेदनों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को पूरी जबावदेही के साथ त्वरित निष्पादन करने का निदेश दिया। जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निदेश देते हुये कहा गया कि सभी अपने कार्यालय से संबंधित लंबित आवेदनों का शीघ्रातिशीघ्र निष्पादन करें ताकि आम जनता को अनावश्यक रूप से समस्याओं का सामना न करना पड़ें।

जनता दरबार में – अपर समाहर्ता शेखपुरा, सिविल सर्जन शेखपुरा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शेखपुरा, भूमि सुधार उप समाहर्ता शेखपुरा, अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा, वरीय उप समाहर्ता शेखपुरा, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी शेखपुरा, जिला कल्याण पदाधिकारी शेखपुरा, नगर परिषद् शेखपुरा एवं बरबीघा के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थें।
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।