ललन सिंह पटना से शेखपुरा के रास्ते दिवंगत पूर्व मंत्री नरेश सिंह के श्रद्धांजलि में शामिल जमुई पहुंचे
पटना में आतंकवादी मॉड्यूल पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। बिहार में कानून का राज है। यहां कोई किसी को बचाता नहीं आना है। कानून के तहत सारे काम हो रहे हैं।

ललन सिंह पटना से शेखपुरा के रास्ते दिवंगत पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए जमुई जा रहे थे। इस बीच कार्यकर्ताओं ने उनको रोक कर उनका स्वागत किया। मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए उक्त बातें कही। कहा कि नीतीश कुमार के राज में बिहार का चारों तरफ विकास हो रहा है। सबका साथ सबका विकास का फार्मूला यहां लागू है। किसी से भेदभाव नहीं होता है। बिहार के विकास के लिए ही नीतीश कुमार हमेशा सोचते रहते हैं। शेखपुरा में जदयू के जिला अध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
source: sheikhpura mail