Barbigha newsशेखपुरा आस-पासशेखपुरा न्यूज़

Lok Sabha Elections: नवादा सीट से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने किया रोड शो, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

शेखपुरा। सोमवार की शाम बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा ने नवादा लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी विवेक ठाकुर के पक्ष में बरबीघा विधान सभा क्षेत्र में रोड शो किया।

Lok Sabha Elections: नवादा सीट से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने किया रोड शो, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने किया रोड शो
Advertisement

श्रीबाबू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

दोपहर बाद शुरू हुए इस रोड शो में भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ रही। गांव-गांव उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा सबसे पहले नालंदा जिले के सरमेरा के रास्ते चलते हुए केवटी में रुके। वहां से रोड शो करते हुए गंगटी होकर बरबीघा के श्री कृष्णा चौक बरबीघा पहुंचे । जहां बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डा श्री कृष्ण सिंह उर्फ श्री बाबू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और दुनिया में भारत का मान बढ़ा रहे हैं। विश्व गुरु बनने के रास्ते पर भारत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में तीसरी बार भी भारत में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है। इस बार 400 से अधिक सांसद जीतकर आने वाले हैं। मतदाताओं ने अपना मन बना लिया है।नवादा लोकसभा में विवेक ठाकुर के पक्ष में लोगों से मतदान करने की उन्होंने अपील की। कहा कि विवेक ठाकुर एक कर्मठ उम्मीदवार हैं। लोगों के सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं।

कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती