शेखपुरा: इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से सदर प्रखंड अंतर्गत मेहुस गांव स्थित ईंट – चिमनी भट्ठा पर काम करने वाले मजदूरों के मुफ्त में कंबल वितरण किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष सह डीएम इनायत खान के निर्देशों के आलोक में इस कड़ाके की ठंड में ऐसे चिन्हित गरीबों के बीच कम्बल वितरण करने का फैसला लिया गया।
इस अवसर पर शेखपुरा के पूर्व सिविल सर्जन डॉ मृगेंद्र प्रसाद सिंह, संस्था के सचिव डॉ रामाश्रय प्रसाद सिंह , कोषाध्यक्ष शंभू प्रसाद मंडल , वरिष्ठ सदस्य हाजी मुमताज सहित अन्य मौजूद थे। गरीबों के बीच कम्बल वितरण कार्य में रोटेरियन सदस्यों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मालूम हो कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शेखपुरा के द्वारा गत वर्षों भी गरीबों के बीच बड़े पैमाने पर कम्बल का वितरण किया जा चुका है।
सोर्स – शेखपुरा की हलचल
