शेखोपुरसराय: बीती रात्रि बरबीघा – वारिसलीगंज पथ पर अंबारी गांव के समीप एक स्कार्पियो और ट्रैक्टर के बीच आमने सामने टक्कर में स्कार्पियो पर सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायल लोग स्कार्पियो पर सवार होकर नवादा की तरफ जा रहे थे।
टक्कर इतना भीषण था कि स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। घटना घायल दोनों लोगों को इलाज हेतु स्थानीय पी एच सी में भर्ती कराया गया। घटना के समय थाना अध्यक्ष ऋषभ यादव और अपर एस डी ओ राजीव कुमार भी घटना स्थल पर आ पहुंचे। इन लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया। घटना के समय ट्रैक्टर बरबीघा की तरफ जा रही थी।
सोर्स: शेखपुरा की हलचल
