शेखपुरा जिले के शहरा टाल में सदियों से चली आ रही परम्परा के अनुसार आज़ गड्डा (मटर)-भात के भोज का आयोजन किया गया। जिसमें बरबीघा के माननीय विधायक सुदर्शन कुमार अपने कार्यकर्ता के साथ सम्मिलित हुए।
मालूम हो कि शेखपुरा जिले के शहरा टाल में माननीय विधायक सुदर्शन कुमार के पूर्वज सदियों से मटर-भात के भोज का आयोजन करते आ रहे हैं। यह भोज शेखपुरा में विधायक सुदर्शन कुमार के पूर्वज सदियों से रबी की फसल अच्छे से होने की खुशी में करते हैं। जानकारी के अनुसार जब रबी की फसल अच्छे से तैयार हो जाती है तब लोग टाल में (गड्डा)मटर-भात के भोज का आयोजन करते हैं।
शहरा टाल में बहुत से गांवों का खेत पड़ता है जिसमें मेहुस, हथियावां, चितौडा, रामनुबिघा, कमता, माफो अन्य गांव समलित है।
यह आयोजन फसल के अच्छे से तैयार होने की खुशी में दी जाती है सभी लोग इसमें टाल में जमा होते हैं और भोज में समलित होते हैं। इस बार भी यह आयोजन बरबीघा के माननीय विधायक सुदर्शन कुमार के द्वारा आयोजित की गई। जिसमें वे अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ एवम बरबीघा के अंन्य गणमान लोग समलित हुए.
