शेखपुरा – बरबीघा प्रखण्ड अंतर्गत केवटी ओपी के केवटी गांव की दो किशोरी गत 12 जून से ही लापता है। लापता किशोरियों में एक के पिता ने स्थानीय बरबीघा थाना में दोनो किशोरी को बहला -फुसला कर देह व्यापार करनेवालों के हाथों बेचने का आरोप लगाते हुए गांव की ही एक महिला पिंकी देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है।
उधर प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय होकर लापता दोनो किशोरियों की बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी में केवटी गांव के एक ग्रामीण ने मुकदमें में उल्लेख किया कि गत 12 जून को गांव की ही पिंकी देवी की 15 वर्षीय सौतेली पुत्री मेरी पुत्री को बुलाकर अपने साथ बरबीघा बाजार ले गई। पीछे से पिंकी देवी भी बाजार गई।
लेकिन शाम को वह अकेली गांव वापस लौटी। बेटी के नही लौटने पर महिला से पूछने पर वह कुछ बताने के बजाय झगडने लगी। मुकदमें में उन्होंने महिला को संदेहास्पद बताते हुए आशंका जाहिर की है कि अपने सौतेली पुत्री के साथ उनके सोलह वर्षीय पुत्री को महिला पिंकी देवी ने गलत लोंगो के हाथों बेच दी है। समाचार प्रेषण तक गायब दोनो किशोरियों का कोई अतापता नही चला है।
