चेवाड़ा…आल इंडिया चंद्र्बशी युवा एशोसिएशन के तत्वाधान में जरासंध जयंती का आयोजन किया गया। जिले के चेवाडा प्रखंड के बहुआरा में इसे लेकर भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बुलबुल चंद्रवंशी जिलाध्यक्ष, पवन चंद्रवंशी जिला संयोजक, विकास चंद्रवंशी सोशल मीडिया प्रभारी, त्रिपुरी राम चंद्रवंशी, सोनू चंद्रवंशी, बमबम राम, रहीस चंद्रवंशी, अशोक राम, मनोज राम, पत्रकार रंजय राम चंद्र्बन्शी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यह आयोजन चंद्र्बंशी भवन में आयोजित किया गया।
इस अवसार पर लोगो ने जरासंध के चित्र पर माल्यार्पण किया। लोगो ने श्रद्धा के साथ जरासंध को याद किया। जरासंध के बल और प्रक्रम के पौराणिक गाथा को दुहराया गया। समारोह में शामिल लोगो ने जरासंध से जुड़े स्थानों को राष्ट्रिय धरोहर घोषित करने की मांग की।
