रिपोर्टर : अजीत कुमार
बरबीघा| आरलाल कॉलेज, अलीनगर को वाणिज्य तथा कला के प्रतिष्ठा विषय में भी अस्थाई संबद्धता प्राप्त हो गयी है।
कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय को यह संबद्धता पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2020-23 के लिए प्राप्त हुई है।
पूर्व में कॉलेज को सिर्फ विज्ञान के प्रतिष्ठा अस्थल का स्थाई संबद्धता प्राप्त था। विद्यालय में छात्र कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के लिए अपना नामांकन करवा सकते हैं। नालंदा के साथ-बरबीघा के छात्र-छात्राओं को सहूलियत मिलेगी।
