शेखपुरा…मनरेगा के तहत काम देने के मामले में जिला ने राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिला में ने यह उपलब्धि 96 प्रतिशत से ज्यादा के बाद पाई है। मनरेगा द्वाराहै जारी रैंकिंग में औरंगाबाद सबसे ऊपर , जबकि दूसरे स्थान पर लखीसराय जिला रहा है। मुख्य मंत्री के गृह जिला नालदा इस सूचि में 09 वे स्थान पर है, जबकि राज्य की राजधानी पटना 32 वे स्थान पर है।
जिला प्रशासन द्वारा इस सम्बन्ध में 03 दिसम्बर को जारी रैंकिंग को वायरल किया गया है। इसे लेकर मनरेगा से जुड़े अधिकारी और कर्मी के साथ साथ जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी उत्साहित हैं। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी ने बताया गया है कि यहाँ 992998 कार्यदिवस का सृजन किया गया था। जिसमे से 959360 लोगो को रोजगार दिया गया। यह आंकड़ो के हिसाब से 96.61 प्रति शत है। इसी प्रकार भुगतान को लेकर शेखपुरा का टोटल स्कोर 62.85 है। इस दौरान भुगतान के ममाले में प्रतिशत 91 से ज्यादा है। चालू वित्तीय बर्ष में मनरेगा के तहत 6708 योजना लिया गया है। इस दौरान 2380 योजना पूर्ण भी कर लिए की जानकारी दी गयी है। मनरेगा के तहत कई निर्माण कार्य के अलावा पेयजल की योजना पर भी काम किया गया।
