समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति ,दिनांक 09.06.2022
आज दिनांक 09.06.2022 को जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा घाटकुसुम्भा प्रखंड के माफो पंचायत का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पूर्व जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक करते हुये उन्हें निरीक्षण संबंधी निदेश दिया गया जिसके अंतर्गत अरूण कुमार झा, उप विकास आयुक्त, आवास योजना की जांच, सत्य प्रकाश शर्मा, अपर समाहर्ता भूमि विवाद एवं दाखिल खारिज संबंधी जांच, विमल कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता को जन वितरण प्रणाली की जांच, निशांत, अनुमंडल पदाधिकारी को राशन कार्ड की जांच, सोनी कुमारी, वरीय उप समाहर्ता को मनरेगा संबंधी जांच, अर्चना कुमारी, वरीय उप समाहर्ता शेखपुरा को आंगनवाड़ी कंेद्र की जांच, सौरभ भारती, परीक्ष्यमान् नली-गली की जांच, धर्मराज परीक्ष्यमान् वरीय उप समाहर्ता को सामाजिक सुरक्षा इत्यादि के जांच का दायित्व सौंपा गया। इस क्रम में जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा स्वयं गाॅव का पैदल भ्रमणकर सभी योजनाओं की जानकारी आम जनता से प्राप्त किया गया। आम जनता के परिवाद को सुनते हुये जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा वार्ड नं॰-05 में राशन कार्ड से संबंधित कैंप लगाने का आदेश दिया गया। साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा लगातार किये जाने वाले औचक निरीक्षण से प्रशासन व जनता के बीच सहयोगात्मक समन्वय स्थापित हो रहा है जो शेखपुरा जिला के विकास के लिए अच्छी पहल है।
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।
