बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई,शिक्षक सहित 2 घायल,पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में कराया भर्ती, घर से दोनो बाजार जाने निकले थे
शेखपुरा। रविवार को जिले के शेखपुरा – लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग पर सिरारी थाना के समीप एक बेकाबू बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। घटना में बाइक पर सवार एक शिक्षक सहित दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद सिरारी थाना पुलिस ने घायल दोनो लोगो को सड़क से उठाकर इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा ले गई।
इस बाबत सिरारी थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद ने बताया कि घटना में घायल दोनो लोग स्थानीय थाना क्षेत्र के वर्मा गांव के निवासी बताए गए है। घायलों में पेशे से शिक्षक तथा रामानुज सिंह का 50 वर्षीय पुत्र अमरनाथ कुमार तथा उसी गांव के प्रेम सागर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र नील कुमार बताया गया है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।
इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना में दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस निगरानी में रखा गया है। जबकि घटना के तुरंत बाद एएसआई मो एहसान अली के नेतृत्व में दोनो को पुलिस वाहन से इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि दोनो घायल एक ही बाइक पर सवार होकर घर से बाजार जाने निकले थे। घायलों में शिक्षक की हालत गंभीर बताई गई है।