बॉलीवुड में कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सीज अब तक हुई है ये कहना गलत नही होगा कि सलमान खान ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय की कॉन्ट्रोवर्सी सबसे ज्यादा बड़ी थी शायद यहीं कारण था कि आज तक इस राज से पर्दा नही उठ पाया कि ये क्यों हुआ और कैसे हुआ? और विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय का क्या रिश्ता था जो सलमान खान को इतनी दिक्कतें हुई?

ऐश्वर्या राय जो कि अब अमिताभ बच्चन की बहु है तो वही बॉलीवुड की बहुत ही चर्चित अभिनेत्रियों में से एक भी है। ऐश्वर्या राय शादी से पहले सलमान खान के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थी तो वही उनके बाद विवेक ओबेरॉय के साथ भी वो रिलेशनशिप में रह चुकी है।
विवेक ओबेरॉय इंस्टाग्राम पोस्ट
सलमान खान के साथ रिलेशनशिप के वक़्त दोनों ने खुलकर पब्लिक इवेंट्स साथ एन्जॉय किये लेकिन जब विवेक ओबेरॉय बीच मे आ गए औरऐश्वर्या राय उनकी तरफ ज्यादा ध्यान देने लगी तो ये बात सलमान खान को गवारा नही हुई और दोनों का रिश्ता टूट गया। इस बात पे विवेक ओबेरॉय और सलमान खान की कहासुनी भी हुई और फिर मजबूरन विवेक को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सबको ये बात बतानी पड़ी कि सलमान खान और उनके बीच क्यों तनातनी हुई।
ऐश्वर्या राय का इंस्टाग्राम पोस्ट
विवेक ओबेरॉय ने मीडिया से बात करते हुए ये कहा कि उन्हें ऐसा करने के लिए किसी करीबी ने कहा। बता दें ये करीबी कोई और नही ऐश्वर्या राय थी। जिसके बाद ऐश ने विवेक ओबेरॉय से भी ब्रेकअप कर लिया। अब ये बात पुरानी जरूर हो गयी है लेकिन लोगों के दिल मे आज भी ताज़ा है, ऐश्वर्या राय परिवार की बहू बन चुकी हैं। फैंस को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी बहुत पसंद आती है। दोनों की एक बेटी भी है। जिसका नाम उन्होंने आराध्या बच्चन रखा है।