शेखपुरा..नगर क्षेत्र के एकसारी गांव में बुधवार को रास्ता विवाद में महिला के साथ मारपीट की गई। घायल महिला को परिवार वालों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला को गंभीर चोट लगी है।चिकित्सकों के द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है। महिला की पहचान रिंकू देवी के रूप में की गई है। रास्ता विवाद को लेकर महिला के साथ पड़ोस के लोगों ने मारपीट किया है।इस संबंध में मनोज कुमार पर आरोप लगाया गया है।
मिली जानकारी में बताया गया है कि मनोज कुमार से रास्ता को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में बात बढ़ने पर महिला के साथ मारपीट की गई है। जिसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी होने के बाद उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है।
Source-Facebook
